• Sun. May 24th, 2026

वृंदावन में वाहन पार्किंग सिस्टम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं : राम गोपाल

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में टेंपो टैक्सी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल पूरी द्वारा मथुरा वृन्दावन की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर कहा गया है कि संपूर्ण मथुरा वृंदावन में पार्किंग सरकारी है नहीं तो नो पार्किंग के चालान कैसे किए जा रहे हैं। वृन्दावन अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक क्षेत्र है यहां की यातायात व्यवस्था में बदहाली का जंगलराज है किसी भी यात्री को नहीं मालूम कि यात्री वाहन कहां और कितने भाड़े में मिलेगा। पिछले दिनों गैरकानूनी तरीकों से मथुरा पुलिस प्रशासन ने एक चेरिटेबल संस्था को यात्री वाहन ई रिक्शा संचालन की जिम्मेदारी अपना पल्ला झाड़ते हुई दे दी थी। उस संस्था ने अवैध वसूली की टेंपो टैक्सी सेवा समिति द्वारा शिकायत करने पर उस संस्था को हटा दिया गया परंतु अवैध कृत्यों पर कार्यवाही नहीं की गई। टेंपो टैक्सी सेवा समिति पुनः मांग करती है कि जिलाधिकारी मोटर गाड़ी अधिनियम के अंतर्गत स्थानीय निकाय के सहयोग से वृंदावन के चारों दिशाओं में पार्किंग स्थल एवं विश्राम स्थल सृजित कराएं और उसका नोटिफिकेशन जारी करें ताकि सार्वजानिक वाहन बजाए इधर-उधर खड़े होने के निर्धारित स्थल पर खड़े हो। ई वाहनों रिक्शा की संख्या निर्धारित कराएं वारी-वारी से उन्हें मार्ग वार संचालन की अनुमति दें संपूर्ण संचालन का दायित्व यातायात परिवहन विभाग अपने पास रखें जिससे पारदर्शिता आएगी हर बड़े शहर की तरह प्रत्येक चालक का विवरण वृन्दावन में भी लागू किया जा सकता हैइसके लिए क्यू आर कोड सिस्टम बनाया जाना चाहिए। टेंपो टैक्सी सेवा समिति ने सुधीर शुक्ला को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। पत्रकार वार्ता को जिलाध्यक्ष रणवीर धनगर ने भी संबोधित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.