हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने बांकेबिहारी मंदिर मार्ग सहित चार स्थानों गैस हीटर लगाए हैं। चार और अन्य तिराहे-चौराहों पर जल्द ही गैस हीटर लगाए जाएंगे। गैस हीटर से राहगीरों और श्रद्धालु ठंड से बचाव कर रहे हैं। नगर निगम ने लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित रेन बसेरा, परशुराम पार्क, अटल्ला चुंगी, हरिनिकुंज चौराहा पर गैस हीटर लगाए हैं। सुबह और शाम चल रहे गैस हीटर से राहगीर एवं श्रद्धालुओं को ठंड में हाथ गर्म कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर में मंदिरों को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर आठ गैस हीटर लगाए जाएंगे। इनमें चार लगाए गए हैं। चार मथुरा से लाए जा रहे हैं वह भी जल्द लगाए जाएंगे। ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों ठंड से राहत मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
