• Sun. May 24th, 2026

जागरूकता पखवाड़ा में ग्राहक पंचायत कोर टीम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क अभियान

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत )जनपद मथुरा के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा में ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में मथुरा जनपद की कोर टीम ने जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क अभियान चलाया गया तथा विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों से भेंट की एवं ग्राहक पंचायत द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदत्त की जा रही सेवाओं व सुविधाओं तथा ग्राहकों को प्रदान किया जा रहे समाधान के संबंध में चर्चा परि चर्चा की । प्रमुख रूप से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार जी,से.नि. जिला जज, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रशांत कुमार सुचारू जी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री सतीश कुमार मिश्रा जी ,परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश नेडा श्री सतीश कुमार वर्मा जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास चंद्र जी, खाद्य एवं औषधि विभाग के  जनपद स्तरीय अधिकारियों से चर्चा परि चर्चा की तथा ग्राहक पंचायत द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में उनको आमंत्रित किया । सभी अधिकारियों ने ग्राहक पंचायत द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में उल्लेखनीय रुचि प्रदर्शित की तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया । अधिकारियों से संपर्क करने वाली कोर टीम में ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष श्री निखिल अग्रवाल प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज मथुरा, ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा के प्रभारी डॉक्टर धनंजय तिवारी, ग्राहक पंचायत के मीडिया प्रभारी श्री पवन शर्मा ,श्री प्रेम सिंह चौहान आदि का उल्लेखनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.