• Sun. May 24th, 2026

साझीदारों के रकम हड़पने पर फैक्ट्री में कई थी आत्महत्या

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री के कमरे में मृत मिले औरैया के युवक के भाई ने साझीदारों पर आरोप लगाया है कि उसके भाई ने शादी द्वारा रकम हड़पने पर आत्महत्या की थी। साझा खत्म होने पर अपनी रकम का तकादा करने पर भाई के साथ मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाया। इससे परेशान हो भाई ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि गांव बरूआ, बिधूना, औरैया निवासी 35 वर्षीय राजपाल उर्फ राजा की विगत रात संदिग्ध परिस्थिति में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पन्नी फैक्ट्री में मौत हो गई थी। वह फैक्ट्री परिसर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने दो व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतक के भाई चंद्रपाल का आरोप है कि उनके भाई राजपाल पिछले करीब 10 वर्ष से मथुरा में काम कर रहे थे। दो वर्ष पूर्व हाईवे के पन्ना पोखर निवासी अपने साथी और उसके पड़ोसी के साथ पार्टनरशिप में पन्नी का व्यवसाय शुरू किया था। राजपाल अपने साथी के साथ माल को तैयार करता था और दूसरा माल को खरीद कर बेचता था। करीब तीन से चार माह पूर्व भाई राजपाल और उसके पार्टनर में बंटवारा हो गया। अलग होने पर भाई के दोनों पार्टनरों पर करीब 13 लाख रुपये निकले थे। इसका तकादा करने पर पहले तो आज-कल कह कर टरकाते रहे। आरोप लगाया कि 13 दिसंबर को दोनों से तकादा किया तो इन्होंने भाई को फैक्ट्री बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी और रुपये देने से मना कर धमकी दी। इससे परेशान होकर राजपाल ने पूरी बात मां को बताई। मां ने भी समझाया था कि परदेश में लड़ाई-झगड़ा न करना। भाई चंद्रपाल ने आरोप लगाया, 15 दिसंबर को शाम को फिर दोनों ने भाई के साथ मारपीट कर दी। इससे परेशान होकर भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार दोनों को ठहराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.