• Sun. May 24th, 2026

दाऊजी के नंदबाबा मंदिर में रेलिंग के बाहर से कराए जाएं दर्शन

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दाऊजी के नंदगांव मंदिर में व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कस्बे में पंचायत का आयोजन किया गया। मंत्रणा की गई की किस तरह आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें और उनके साथ कोई अभद्रता न हो। दाऊजी की चौपाल पर सोमवार रात आयोजित पंचायत में लोगों ने विचार और सुझाव रखे। सुझाव रखा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को रेलिंग के बाहर से दर्शन कराए जाएं। मंदिर परिसर में ऊपर वाली परिक्रमा को मंगला से राजभोग आरती तक खोला जाए। सेवायतों से तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार करने और गाय के नाम पर दान नहीं मांगने की बात भी रखी। पूर्व में कस्बे में दीवारों पर नंदगांव का इतिहास लिखवाया गया था, खामी के चलते उसे मिटवा दिया गया।
मांग उठाई कि जानकारी को ठीक करके पुनः लेखन कराया जाए। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी, श्रीनंदरायजी महाराज सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष डाॅ. भुवनेश गोस्वामी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के लिए समय मांगा। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी, मोहनश्याम, परषोती चौधरी, भागीरथ चौधरी, मंगल सिंह, भगवान सिंह आदि ने विचार रखे। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगवाई जाए। पंचायत में ब्रज क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाए जाने के मांग की। अमरजीत चौधरी, जीतू चौधरी ने नगर पंचायत चेयरमैन से रंगीली चौक या अन्य किसी स्थान पर प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.