हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह क्षेत्र के परखम में एसओजी और पुलिस टीम ने दो शातिर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी की टांग में गोली गली है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से 2 तमंचे और बाइक आदि बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया है कि मंगलवार देर रात परखम गोशाला के मेन गेट पर चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वह बाइक से भागने की कोशिश करने लगे। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखदेवनगर निवासी आमिर पुत्र शेर मोहम्मद के पैर में गोली लगी। वहीं गाजियाबाद के लोनी निवासी मोनू मोहम्मद पुत्र रफीक को गिरफ्तार का लिया गया। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी शातिर बदमाश हैं। दोनों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
