• Sun. May 24th, 2026

लोटस गार्डन पार्किंग हत्याकांड में एक दर्जन काटे पर्चे, सौ पन्ने से अधिक की सीडी भेजी फिरोजाबाद

ByVijay Singhal

Dec 17, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। लोटस गार्डन पार्किंग हत्याकांड की जांच फिरोजबाद स्थानांतरित हो गयी है। इसको लेकर मथुरा पुलिस द्वारा की गयी अब तक की विवेचना के दौरान जुटाये गये साक्ष्य, बयान और सीसीटीवी फुटेज आदि को शामिल कर सीडी को फिरोजाबाद भेज दिया गया है। आगे की विवेचना फिरोजाबाद पुलिस करेगी। बताते चलें कि रविवार 17 नवंबर की रात मसानी क्षेत्र में लोटस गार्डन की पार्किंग में विकास नगर, हाईवे निवासी राहुल गोस्वामी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता सत्यानंद गिरी निवासी विकास नगर, नई बस्ती, हाइवे ने महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर निवासी अखिल पटना आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोकल इंटेलीजेंस,सर्विलांस की मदद ली तो शुभम, आकाश, संजय शर्मा आदि के नाम भी इस हत्याकांड में प्रकाश में आये थे। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपी शुभम, आकाश और नामजद अखिल पटना को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया, लेकिन अभी तक मथुरा पुलिस संजय शर्मा को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं, तभी राहुल हत्याकांड की विवेचना आईजी रेंज आगरा के आदेश पर फिरोजाबाद स्थानांतरित कर दी गयी। विवेचना स्थानांतरण के आदेश आने पर मथुरा पुलिस द्वारा राहुल हत्याकांड की अभी तक की गयी विवेचना के दौरान एकत्रित किये गये साक्ष्य समेत करीब एक सैकड़ा पेज की सीडी शनिवार को फिरोजाबाद भेज दी गयी है। इसमें पुलिस द्वारा लिये गये साक्ष्य, बयान, घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि को भेजा जा रहा है ताकि फिरोजाबाद पुलिस आगे की विवेचना कर सके।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.