• Sun. May 24th, 2026

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा इस बार संगठन के चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि बाहरी व दागी इस बार मंडल व जिलाध्यक्ष न बनने पाएं। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 9 मंडलों में 12 से 15 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को तीन मंडलों पर भी कार्यकर्ता नामांकन करेंगे। सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में संगठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। अब 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर, मधुवन, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, होलीगेट, उसपार, राधाकुंड, सतोहा और मगोर्रा मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। प्रत्येक मंडल पर करीब 12 से 15 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। छटीकरा, गोवर्धन और वृंदावन मंडल पर नामांकन प्रक्रिया होगी। सभी 12 मंडलों पर 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों को चुनाव होना है। ऐसे में कार्यकर्ता उच्च पदाधिकारियों से सांठगांठ करने में जुट गए हैं। होलीगेट मंडल के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, श्याम शर्मा समेत अन्य और देहात के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को भी उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.