• Sun. May 24th, 2026

UPPCL: योगी सरकार ने OTS योजना की शुरू, 31 जनवरी तक बिजली उपभोक्ता उठाएं लाभ… सरचार्ज में मिलेगी भारी छूट

ByVijay Singhal

Dec 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की है। इसी क्रम में मथुरा के अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता कार्यालय में 135 शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में तीन चरणों में छूट मिलेगी। पहले चरण में 15 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकेंगे। यही नहीं, पूरा बकाया एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज भी माफ हो सकेगा। तीन चरणों में एकमुश्त योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 15 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकेंगे। दूसरे चरण में एक से 15 जनवरी और तीसरे चरण में 16 से 31 जनवरी तक पंजीकरण कर एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ लिया जा सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.