हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में एनजीओ में प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर दिल्ली की महिला ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पर हथियार के दम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने हाईवे थाने को मामला ट्रांसफर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि वह एक एनजीओ चलाती हैं। कुछ समय फेसबुक पर हाईवे थाना क्षेत्र के बाद गांव निवासी गोविंद सिंह से जान पहचान हुई थी। वह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है। चार वर्ष से लगातार बातचीत हो रही थी। इसी बीच गोविंद सिंह ने एनजीओ के लिए एक प्रोजेक्ट दिलाने की बात कही। 14 सितंबर को पीड़िता अपनी महिला मित्र के साथ मथुरा पहुंची थी। इसी दौरान गोविंद सिंह प्रोजेक्ट दिलाने की बातचीत को लेकर गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म पर लेकर गया। गोविंद के साथ उसका दोस्त श्यामवीर भी साथ मौजूद था। आरोप है यहां पर गोविंद सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिस्टल निकालकर दिखाने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। हाईवे थाने पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में गोविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए मामला मथुरा ट्रांसफर किया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोविंद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा ने कहा, झूठे केस में फंसाया गया है। उक्त महिला से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह हनी ट्रैप में फंसाना चाहती थी। इसलिए उसने यह साजिश रची है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
