• Sun. May 24th, 2026

40 गोवंश मृत प्रकरण में 37 नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 6 को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Dec 15, 2024
Spread the love
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पीएमवी कॉलेज के सामने धौरेरा के जंगल में 40 गोवंश मृत मिलने पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जैंत पुलिस ने 37 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को धौरेरा गांव के जंगल में लगभग 40 गोवंश के मरने की सूचना पर गोरक्षक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृत गोवंश के अवशेष सड़क पर रखकर मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम लगाकर साढ़े चार घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। साथ ही पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जैंत पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया है कि मामले में पुलिस की तरफ से 37 नामजद और 60 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य की सीसीटीवी कैमरे और वीडियो के माध्यम से शिनाख्त की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी पवन कुमार, गोवर्धन के जतीपुरा निवासी हिमांशु उर्फ हेमानंद, बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव देवराला निवासी धर्मेंद्र, कोतवाली के चौबियापाड़ा निवासी पुनीत, गोविंद नगर के आजमपुर कॉलोनी निवासी कपिल उर्फ बाबा और छाया गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना जैंत के उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने पवन दुबे, हिमांशु तिवारी, संत धर्मेंद्र गिरी, छाया गौतम, पुनीत चतुर्वेदी, कपिल शर्मा उर्फ बाबा सहित 37 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि जाम लगा रहे लोगों को समझाया उनसे कहा जिले में धारा 163 लागू है। जाम खोल दिया जाए, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। फिर उग्र प्रदर्शन करने लगे। इसलिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी।
इस पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सीओ सदर संदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विपिन गर्ग की संयुक्त टीम गठित की है। यह टीम घटना की बारीकी से जांच करेगी। साथ ही एक सप्ताह के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि गठित टीम अपने स्तर से मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.