• Sun. May 24th, 2026

जिला अस्पताल में अब हो सकेंगी विटामिन और हार्मोंस की जांचें

ByVijay Singhal

Dec 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में लाखों की लागत से बनी आईपीएचएल लैब में अब थायरायड और विटामिन की जांच भी हो सकेगी। इन जांचों के लिए अस्पताल में एक और जांच मशीन आई है। तकनीक विशेषज्ञों की टीम मशीन को स्थापित कर रही है। जिला अस्पताल में पांच माह पूर्व इमरजेंसी वार्ड दूसरी मंजिल पर 62 लाख रुपये की लागत से आईपीएचएल लैब स्थापित की गई थी।
मरीजों को अधिक से अधिक जांच कराने की सुविधा के लिए पहले चरण में थैलेसीमिया, एनीमिया, हीमोफीलिया सहित एक दर्जन से अधिक बीमारियों की जांचें की जा रही हैं। इसके दूसरे चरण में विटामिन डी 12, थायराइड, कल्चर की जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने की थी। इसके लिए जिला अस्पताल की आईपीएचएल लैब में एक और एलाइजा मशीन आई है। इस मशीन से अब विटामिन डी 12, हार्मोंस, थायराइड एवं रक्त के कल्चर की जांच की जा सकेगी। प्राइवेट अस्पताल और लैब में यह जांचेंं ढाई हजार से तीन हजार रुपये तक में होती है। सामान्य एवं निर्धन वर्ग के लोगोंं के लिए यह जांचें कराना मुश्किल होता था, लेकिन अब जिला अस्पताल में एक रुपये के पर्चे में डॉक्टरों की सलाह के बाद रोगियों को यह जांच संभव होगी। डाॅ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ने कहा, अस्पताल की लैब में एक आधुनिक टेस्ट मशीन आई है। इसे स्थापित करने के लिए आगरा से तकनीशियनों की टीम आएगी। मशीन स्थापित होने के बाद ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद रोगियों को विटामिन और हार्मोंस की जांच की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.