• Sun. May 24th, 2026

रोडवेज के चालक-परिचालक के लिए फिर आया नया आदेश, वर्दी और नेमप्लेट जरूरी

ByVijay Singhal

Dec 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद से 12 साल बाद प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में मथुरा की नगरी से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। महाकुंभ के लिए मुख्यालय से 35 नई बसों की मांग भी की है। इसके साथ ही अन्य 50 बसों को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है। अब क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेला में जो चालक परिचालक ड्यूटी पर जाएंगे वह वर्दी में होंगे और नेमप्लेट लगी होनी चाहिए। ताकि किसी यात्री को चालक परिचालक को पहचाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
 उन्होंने बताया कि चालक परिचालक समेत अन्य कर्मचारियों के खाते में वर्दी के जल्द ही धनराशि आ जाएगी। पिछले दिनों लखनऊ मुख्यालय में हुई बैठक में चालक-परिचालक की वर्दी के लिए धनराशि अवमुक्त करने का निर्णय लिया जा चुका है। धनराशि आने के बाद कोई भी परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी नहीं करेगा। यदि कोई चालक परिचालक या अन्य कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी पर आता है तो उसे ड्यूटी नहीं दी जाएगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी चालकों को नियमित रूप से वर्दी में ड्यूटी पर आने को कहा गया है। कुछ चालक-परिचालक नियमानुसार वर्दी में ड्यूटी कर रहे हैं। जबकि कुछ वर्दी पहनकर नहीं आ रहे हैं। वर्दी के लिए मुख्यालय से अभी धनराशि नहीं आई है। जैसे ही धनराशि आ जाएगी बिना वर्दी में आने वाले किसी भी चालक परिचालक या अन्य कर्मचारी को ड्यूटी नहीं दी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.