• Sun. May 24th, 2026

मथुरा पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, इन उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा के चुनाव उत्सव में मथुरा के पर्यवेक्षक बनाए गए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार देर रात मथुरा पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देर रात उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया। साथ ही आगे की दिशा तय की। सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में संगठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। दिसंबर के आखिर तक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। ऐसे में पार्टी ने मथुरा जिला का चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को बनाया है। जानकारी के अनुसार वह उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करने के लिए शुक्रवार देर रात मथुरा पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने वेटरनेरी गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब रात 9 बजे से 11 बजे तक चली बैठक में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। मौजूदा अध्यक्ष के अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो अध्यक्ष बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दो घंटे तक चली बैठक में आगे की दिशा की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.