• Sun. May 24th, 2026

पत्नी को कमजोर समझ की पिटाई, आधी रात को घरवाली ने खेला खूनी खेल, सिलबट्टा से कुचल दिया सिर

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को लोहवन में घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। पिता मनोहरलाल ने अशोक की पत्नी और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पत्नी को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि पत्नी भारती का किसी से प्रेम प्रसंग था। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 14 नवंबर की रात को अशोक ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की। इसके बाद वह सो गया। भारती ने अपने प्रेमी को रात में बुलाया और पति की लाठी-डंडा व सिलबट्टा से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने जांच की तो आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के नगला हरसुख जलेसर रोड निवासी दलवीर सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.