• Sun. May 24th, 2026

जेसीआई मथुरा आन्या की सोनम अध्यक्ष व गुंजन बनीं सचिव

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेसीआई मथुरा आन्या के तृतीय अधिष्ठापन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने हर किसी दिल जीत लिया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनम अग्रवाल, सचिव गुंजन शर्मा व कोषाध्यक्ष के पद पर हिना गोविल निर्वाचित हुईं। शुक्रवार को स्थानीय होटल में कपिल अग्रवाल व अवधेश गौतम के सानिध्य में आयोजित अधिष्ठापन समारोह के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष ऋतु सिंघल ने अपना कार्यकाल पूरा किया एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष सोनम अग्रवाल को आगे का कार्यभार सौंपा। इसके अंतर्गत संस्था के सदस्यों को हाउसी कराई गई। गणेश वंदना जेसी तृप्ति महेश्वरी द्वारा की गयी। वुमेन इम्पावरमेंट पर एक स्किट का भी मंचन किया गया। सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को उपहार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एवं जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे रहीं। कार्यक्रम में संस्थापक निधि शर्मा, आईपीपी अर्चना सिंह, सोनम धमीजा, दर्शिका, रिचा, अनु, ऋतु, इशिका, सोनिया, शिवांगी आदि मौजूद रहीं। संचालन मीनाक्षी अग्रवाल ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.