• Sun. May 24th, 2026

गतिरोध समाप्त होने के बाद मेयर और नगर आयुक्त एक साथ आए नजर, किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त के बीच चल रहा है गतिरोध आगरा मंडल की कमिश्नर की पहल पर समाप्त हो गया है। नगर निगम में तनातनी समाप्त होने से विकास कार्यों को गति मिलन सुनिश्चित हो गया है। मेयर और नगर आयुक्त के बीच विवाद को समाप्त करने में जनपद के वरिष्ठ राजनेताओं के अलावा जिलाधिकारी और एसएसपी का भी सहयोग माना जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज महापौर विनोद कुमार अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रतिदिन जनित कचरे के वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण कराए जाने और प्लांट पर एकत्रित लीगेसी वेस्ट के निर्धारित समयावधि निस्तारण के लिए महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की समीक्षा की गई एवं मशीनों का अवलोकन किया गया इस दौरान लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं ठोस अवशिष्ट प्लांट संचालित मिले । इस दौरान प्लांट को पूर्ण क्षमता से संचालित करते हुए प्रतिदिन प्राप्त होने वाले कचरे का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र गौतम प्रभारी मुख्य अभियंता सिविल मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल शशांक सिंह सहायक अभियंता सिविल हेमेंद्र गौतम सहायक अभियंता जल एवं आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.