• Sun. May 24th, 2026

पत्नी के सिर पर कुल्हाडी प्रहार कर की हत्या

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत मोतीकुंज कॉलोनी निवासी युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज मायके पक्ष को सूचना दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बुधवार दोपहर मोतीकुंज निवासी सुनील का अपनी पत्नी आरती (26) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुनील पत्नी से मारपीट करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर आक्रोशित सुनील ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये। उसकी चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरती खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना हाइवे पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच आरती को तत्काल उपचार को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मायके वालों को सूचना दे दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.