हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में बुधवार को स्वामी विवेकानंद मंडपम का लोकार्पण स्वामी बोधसारानंद महाराज ने किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति कोई सामान्य मूर्ति नहीं है, यह चिन्मयी मूर्ति है। नर सेवा ही नारायण सेवा है इसके प्रेरणास्रोत बनकर आज हमारे बीच कार्य कर रहे हैं। आज उनकी मूर्तियां देश-विदेश में पूजी जा रही हैं। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के तत्कालीन संघ-अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद महाराज ने जनवरी 2008 में मूर्ति का अनावरण किया था। मूर्ति को धूप, वर्षा आदि से बचाने के लिए मंडप बनवाया गया है। पास में फब्बारे लगाए गए हैं तथा निकटवर्ती बगीचे को भी सुंदर ढंग से विकसित किया गया है। इस दौरान मंडप के निर्माण कार्य को करने वाले राजवीर, सचिन तथा पवन को स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने स्वामीजी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, अस्पताल प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
