• Sun. May 24th, 2026

गोवर्धन में पालतू कुत्ते ने मजदूर पर किया हमला, काटा निजी अंग

ByVijay Singhal

Dec 10, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोस में काम कर रहे मजदूर पर हमला दिया। कुत्ता उसके निजी अंग को नोंचकर ले गया। कुत्ते के हमले से मजदूर लहूलुहान हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई ने थाने में तहरीर देकर कुत्ता स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। गोवर्धन के सैनी मोहल्ला में राम प्रसाद सैनी के घर राजमिस्त्री का कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर को सत्य प्रकाश मजदूरी का काम कर रहा था। तभी सुबह पड़ोस के रहने वाले दो लोग अपने पालतू कुत्ता को टहलाते हुए उधर आए। कुत्ते ने मजदूर सत्य प्रकाश के ऊपर हमला कर दिया। उसने मजदूर का निजी अंग मुंह में भर लिया। मुश्किल अन्य लोगों ने सत्यप्रकाश को कुत्ते से छुड़ाया। गंभीर हालत में सत्य प्रकाश को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि परिजन ने कुत्ते के मालिकों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। घायल के भाई पवन ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.