• Sun. May 24th, 2026

यूपी में पीसीएस अधिकारियों के लिए तबादले शुरू, आठ की लिस्ट जारी

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ । लंबे समय से पीसीएस अधिकारियों की तबादलों की लिस्ट नियुक्ति विभाग में तैयार रखी हुई है। बड़ी संख्या में सीनियर और जूनियर पीसीएस अधिकारियों के तबादले होने हैं। एक-एक जिले में पीसीएस अधिकारियों को 3 साल से अधिक तैनात रहने का समय होने को आ रहा है। गत दिन आठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं आजकल में और अलग-अलग लिस्ट जारी होने की संभावना बताई जा गई है । उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा के पद पर भेजा है। बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम, कानून-व्यवस्था बनाया गया है। अमित कुमार भारतीय अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर को एडीएम (सिविल सप्लाई) वाराणसी, अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर, अजीत परेश एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत को सीआरओ वाराणसी, पंकज वर्मा एसडीएम चित्रकूट को नगर मजिस्ट्रेट गोंडा और सतीश कुमार कुशवाहा एसडीएम आगरा को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। शिवानी सिंह डीडी बाल विकास पुष्टाहार को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.