• Mon. May 25th, 2026

बस चालक और हेल्पर की पिटाई, दुकानदार की करतूत ने करा दिया बवाल, डेढ़ घंटे जाम में फंसे लोग

ByVijay Singhal

Dec 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में पुराने जीटी रोड पर शनिवार को एक स्कूल बस के चालक और हेल्पर की दुकानदार ने पिटाई लगा दी, जिससे डेढ़ घंटे तक पूरे कोसी में जाम लग गया। चालक की पिटाई को देख बस में बैठे छोटे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और वह सहम गए। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर की बस शनिवार को नंदगांव रोड से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। राधा गोविंद नगर निवासी एक व्यक्ति की गांधी चिकित्सालय के पास बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। दुकान के आगे ट्रैक्टर-ट्राॅली में मजदूर स्टोन डस्ट भर रहे थे। बस चालक राजू और हेल्पर वीरेंद्र ने दुकानदार से ट्रैक्टर हटाने को कहा तो दुकानदार आक्रोशित हो गया। आरोप है चालक ने दुकानदार को धक्का दे दिया। इससे गुस्साए दुकानदार ने साथियों के साथ चालक और हेल्पर की बस अंदर घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान कई बच्चों में भी थप्पड़ मार दिए। झगड़े को देख बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मारपीट की सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह, अमित चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, श्रीकृष्ण गोशाला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, प्रबंधक कृष्ण कुमार अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका आदि वहां पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक चले झगड़े के कारण जाम के हालात हो गए। राहगीर परेशान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि देर शाम तक दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.