• Mon. May 25th, 2026

बेटी की शादी के लिए घर आए सैनिक की मौत, सेना के जवानों ने निभाया दोस्ती का फर्ज

ByVijay Singhal

Dec 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में बेटी की शादी से दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में सैनिक की मौत हो गई। बेटी की शादी में कन्यादान करने के लिए बटालियन से जवान पहुंचे। पिता बनकर दोस्त की बेटी का कन्यादान लिया और आशीर्वाद दिया, जिसे देखकर सभी की आंखे नाम हो गईं और सेना के इस कार्य को देखकर प्रशंसा की। थाना मांट के वकला के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी शादी सात दिसंबर को थी। सभी शादी की तैयारी में जोरो शोरों से लगे हुए थे, तभी शादी से दो दिन पहले मांट-राया मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हुईं ईटों से भरी ट्रॉली में घुस गई। हादसे में देवेंद्र सिंह सहित दो की मौत हो गई। बेटी की शादी से दो दिन पहले यूं पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। मैरिज होम में चल रही तैयारी धरी-धरी की रह गईं। बेटी भी शादी को तैयार नहीं थी। पिता की याद में रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब इस घटना के बारे में 20 जाट रेजिमेंट को लगी, तो सीओ ने पांच सेना के जवानों को बेटी की कन्यादान करने के लिए गांव में भेजा। पिता की हैसियत से बेटी का कन्यादान कर सेना के जवान वापस लौट गए।देवेंद्र सिंह के रिश्तेदार नरेंद्र सिंह ने बताया की सेना से सूबेदार सोनवीर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, हवलदार प्रेमवीर, विनोद और बेताल सिंह के साथ जितेंद्र कुमार द्वारा कन्यादान किया। जिसे देखकर सभी के आंखे नम हो गईं और सेना के कार्य की प्रशंसा की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.