• Mon. May 25th, 2026

भीकेयू भानु की पंचायत शासन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर दी चेतावनी

ByVijay Singhal

Dec 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  दिनांक 8 12 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मढ़ौरा गांव में संगठन विस्तार को लेकर हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान बच्चू सिंह ने की पंचायत में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा किसानों को संगठित होने की आवश्यकता है क्योंकि शासन और प्रशासन किसानेाकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है इस समय आपने देखा होगा किसानों को समय पर डीएपी खाद शासन प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके चलते किसानों को नकली खाद वह भी ब्लैक में लेना पड़ा सिंचाई के लिए बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है नहर बम्बो में पानी नहीं है गोवंश इतनी तादात में हो चुके हैं कि किसानो की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं जंगली सूअर इनकी तादाद भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने बताया कि अगर हम सभी किसान मजदूर व्यापारी संगठित होंगे तभी अपनी जायज मांगों को शासन प्रशासन से मानवा पाएंगे  और जल्द ही भारतीय किसान यूनियन भानू मथुरा जनपद में वृहद आंदोलन करेगी  पंचायत में आज सबकी सर्वसम्मति से अमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया अमित अग्रवाल जी ने पंचायत में बताया संगठन द्वारा मुझे जो दायित्व सोपा गया है उसका में पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करूंगा और किसान मजदूर और व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष उठाता रहूंगा पंचायत में आज मुख्य रूप से जगदीश रावत ठाकुर रीत राम सिंह चौधरी मानसिंह हरिओम अग्रवाल गुड्डा मास्टर मेघ श्याम सत्य प्रकाश शर्मा गिर्राज हवलदार जी पुष्पेंद्र हवलदार जी पप्पू मंत्री डॉ राम रतन राजस्थान तोमर दीपक तोमर अवतार सिंह भरंगर रणधीर सिंह आदि सैकड़ो किसानों ने भाग लिया।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.