हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शुभारम्भ शनिवार की प्रातः पंडित गिरधारी भारद्वाज द्वारा मंत्रोउच्चारण के मध्य मां भगवती का दुग्धाभिषेक कराकर मंदिर को तोडने की शुरूआत कराकर किया। इस दौरान नगर के सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। मंदिर निर्माण के लिए अलग से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसके संरक्षक मंडल में वेद प्रकाश गोयल, गोपाल मुनीम, तेजवन्त जैन, भगवत अचार वाले, मदन चौधरी, हरेन्द्र ठाकुर संयोजक कृष्ण गोपाल मफल अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय महामंत्री संजीव जाबिया मंत्री देश बंधु अग्रवाल कोषाध्यक्ष विनोद जैन सहित करीव एक दर्जन लोगों को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इसके अलावा पीसी जैन, सुभाष गोयल, अशोक जैन आचार्य, डा0 जगदीश, राहुल वर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया हैं। कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, महामंत्री संजीव जाबिया एवं कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य में करीव पांच करोड़ रुपये की लागत आयेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
