• Mon. May 25th, 2026

बीएसए कॉलेज मथुरा के विधि विद्यार्थियों का लीगल टूर: सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन का अध्ययन दौरा

ByVijay Singhal

Dec 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के प्रतिष्ठित बीएसए कॉलेज के विधि (लॉ) के छात्र-छात्राओं ने आज एक विशेष लीगल टूर के तहत सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। यह टूर प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा की पहल पर विधि विद्यार्थियों के कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर से इस अध्ययन दौरे को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ बीपी राय और भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. रवीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुप्रीम कोर्ट में विद्यार्थियों ने न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर पाया और कानूनी विशेषज्ञों से बातचीत की। इसके बाद राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की प्रशासनिक संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें अपने करियर में बेहतर दिशा मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और सीखने की लगन की सराहना की। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ। महाविद्यालय के प्रो. एस.के. राय,  डॉ. जे.के. सिंह, डॉ. रेखा राय, और डॉ. राशिद खान ने विधि के छात्र – छात्राओ के साथ भ्रमण कर मार्गदर्शन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.