हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शिक्षा अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जिले के 45 विद्यालयों ने यूडाइस का स्टूडेंट प्रोगेशन का कार्य पूरा नहीं किया। इससे जनपद की रैकिंग खराब हो रही है। शिक्षा महानिदेशक द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। यदि चार दिन में यह कार्य पूरा नहीं किया तो विद्यालयों की मान्यता समाप्त हो सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) द्वारा विद्यालयों को कई बार केंद्र सरकार के यूडाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोगेशन का डाटा अपलोड करने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले के 45 विद्यालयों ने कार्य पूरा नहीं किया। कार्य पूर्ण न करने वाले बलदेव ब्लॉक के सर्वाधिक 15 विद्यालय हैं, जबकि छाता में एक, फरह में तीन, गोवर्धन में सात, मथुरा में छह, नौहझील में तीन राया में तीन एवं मथुरा व वृंदावन शहर के सात विद्यालयों ने यूडाइस रपोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोगेशन का डाटा अपलोड करने का कार्य पूर्ण नहीं किया। महानिदेशक ने नाराजगी जताते हुए इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्कूलों को इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस भेजे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि यूडाइस पोर्टल पर प्रोगेशन कार्य पूरा न करने पर विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं और चेतावनी दी है कि यदि 10 दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण नहीं किया तो वह विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति परिषद को भेज देंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
