हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के गांव पसौली में नीम के पेड़ से सफेद रंग के तरल पदार्थ को निकलता देख लोग वहां एकत्र हो गए हैं। गांव के लोग वहां भजन कीर्तन कर रहे हैं। थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत गांव पसौली में एक नीम के पेड़ से लगातार सफेद रंग का तरल पदार्थ निकल रहा है। जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। गांव की महिलाएं व तमाम पुरुष एकत्रित होकर नीम के पेड़ के आसपास भजन संकीर्तन कर रहे हैं। गांव के इंद्रजीत ने बताया कि गांव में नीम का पेड़ है। इसमें एक धार के रूप में सफेद रंग का तरल पदार्थ निकल रहा है। सर्वोदय महाविद्यालय के पूर्व कृषि विशेषज्ञ डॉ. एनआर राजपूत व डॉ. बीएस कौन्तेय ने बताया कि सिर्फ अंधविश्वास है। इसके अलावा कुछ नहीं है। पौधे का जाईलम फट गया है। जिसकी वजह से पौधे के पोषक तत्त्वों की सप्लाई रुक गई है वही सफेद रंग के पदार्थ के रूप में निकल रहा है। इसमें कॉपर ऑक्सिक्लोराइड, ऑक्सिक्लोराइड और स्ट्रेप्टोसाइक्लिन का प्रयोग करके इस पेड़ को सही किया जा सकता है। इसका सेवन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे संक्रमण हो सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
