हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन पर मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशन से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। जिनके पास से 60 हजार कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि सर्दी में ट्रेनें देरी से चल रही हैं, ऐसे में यात्री ट्रेन का इंतजार करते हुए सो जाते हैं। यात्रियों के सोते ही चोर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने प्लेटफार्म 8 से दो चोरी के मोबाइल के साथ सनी निवासी लज्जा की घड़ी बसेड़ी जिला धौलपुर और राजू उर्फ हरीश निवासी कपोकोट जिला बागेश्वर उत्तराखंड को पकड़ा है। दोनों ने ही पूछताछ में बताया कि वह जंक्शन पर इसलिए चोरी करते हैं कि यहां पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। उनके सोने पर वारदात को अंजाम दे देते हैं। जीआरपी ने दोनों को जेल भेजा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
