• Mon. May 25th, 2026

सील किए बृज वाटिका मैरिज होम का होता मिला संचालन

ByVijay Singhal

Dec 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील मैरिज होम के संचालन पर एक्शन लिया है। प्राधिकरण के अवर अभियंता ने मैरिज होम के संचालकों पर थाना जमुना पार में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जमुना पार के लक्ष्मीनगर पुलिस चौकी के पास 1250 वर्ग मीटर में प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृत कराए बृज वाटिका मैरिज होम का निर्माण किया गया। इसकी शिकायत पर प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी के आदेश के बाद प्राधिकरण के प्रवर्तन के अधिकारियों ने 21 मई को परिसर को सील कर दिया गया। वहीं सील की अभिरक्षा का उत्तरदायित्व कमल सिंघल, सुनील सिंघल को दी गई। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अनिल सिंघल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की मैरिज होम में लगाई गई सील को क्षतिग्रस्त किया गया है, जो कि प्राधिकरण के आदेशों का उल्लघंन है। मंगलवार को अवर अभिंयता अनिल सिंघल ने बृज वाटिका मैरिज होम के संचालक कमल सिंघल और सुनील सिंघल के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा लगायी गयी सील को क्षतिग्रस्त करने तथा अभिरक्षा में दी गई सम्पत्ति के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध किये जाने संबंधी शिकायत करते हुए थाना जमुना पार में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता अनिल सिंघल ने बताया कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृति कराए मैरिज होम का निर्माण कराया जा रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.