• Mon. May 25th, 2026

गोवर्धन पुलिस ने नशीले पाउडर समेत पकड़ा

ByVijay Singhal

Dec 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दामोदर तिराहे के समीप से नशीले पाउडर समेत युवक को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र मलिक, दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर चेकिग के दौरान दामोदर तिराहा कस्बा से जीतेन्द्र उर्फ जीतू निवासी पुरोहित पायसा,गोवर्धन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इसके कब्जे से 155 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर चालान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.