• Mon. May 25th, 2026

सर्दियों से बचने के लिए हाथी ओढ़ रहे ऊनी कंबल, बदला गया आहार और लगाए गए हीटर

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में हाथियों को कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने विशेष इंतजाम किए हैं। मौसम बदल जाने के बाद अब उन्हें ऊनी कंबल ओढ़ाने के साथ ज्यादा उम्र वाले हाथियों को चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही हैलोजन लैंप और तिरपाल कवर भी लगाए गए हैं।वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण के अनुसार केंद्र में सभी हाथी की लौंग और तिल के तेल की मालिश की जा रही है। इससे खून का संचारण बढ़ता है और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से राहत मिलती है, जो वृद्ध हाथियों में एक आम बीमारी है। हाथियों की पाचन और शरीर में गर्मी को बढ़ावा देने के लिए उनका आहार गुड़, मसालों और गर्म दलिया से समृद्ध होता है। उनके आहार में अब बाजरा से बना गर्म दलिया, प्रोटीन के लिए चिकन शोरबा या उबले अंडे और अतिरिक्त पोषण के लिए खजूर शामिल हैं।
एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. एस इलियाराजा ने बताया कि हाथियों और भालू दोनों के लिए शीतकालीन देखभाल में हमारा लक्ष्य उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.