• Mon. May 25th, 2026

वृंदावन की ये पांच कॉलोनियां पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर; सभी अवैध घोषित

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रहीं पांच कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बरसाना में एक दिन पहले समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के रुख से अवगत कराते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने सोमवार को अवैध काॅलोनियों के निर्माण को लेकर अभियंताओं के समक्ष जाहिर की। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने अनिल अग्रवाल की राधा फ्लोरेंस कॉलोनी के पीछे बुर्जा रोड सुनरख पर नौ हजार वर्ग गज में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ओमप्रकाश संजय सिंह की अटल मौजा गोपालगढ़, सुनरख रोड से गोपालगढ़ जाने वाली रास्ते पर राधा फ्लोरेंस के बायीं तरफ दो बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, श्याम सुंदर की गांव गोपालगढ़ में एक हजार वर्ग फीट पर बेसमेंट के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा देवी आट्स रोड पर तेजपाल अग्रवाल व अन्य की मनसा देवी जैंत में दो बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। सभी को सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने नोटिस जारी किए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.