• Mon. May 25th, 2026

श्रीमती शांति देवी अंतर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।बी एस ए कॉलेज के फुटबाल ग्राउंड पर आयोजित इस दो दिवशीय श्रीमती शांति देवी मेमोरियल अंतर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य सुभरम्भ संरक्षक व भाजपा नेता श्री सोभा राम शर्मा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि  एस पी सिटी मथुरा श्री अरविंद कुमार, श्री महेश बंशल व प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने श्रीमती शांति देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिसमे मथुरा की आठ व अन्य जनपदों  पलवल, ग्वालियर ,आगरा, एटा शिकोहाबाद और वाराणसी से कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है।
संरक्षक श्री सोभा राम शर्मा ने कहा कि फुटबाल अब तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और  इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। मुख्य अतिथि  श्री महेश बंशल ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल की शुभकामनाएं दी ।
विशिष्ट अतिथि एस पी सिटी श्री अरविंद कुमार ने कहा कि युवा अब फुटबॉल में भी अपना कैरियर बना सकतें है। इस तरह की प्रतियोगिताएं फुटबॉल के विकास में बड़ी भूमिका निर्वहन करेंगी।
खेल विभाग भारत सरकार की विधिक सलाहकार एवं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजली शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा सरकार द्वारा खेलो और खिलाड़ियों के विकास की योजना से अवगत कराया।
प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने   कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमो की सफलता इस तरह के खेल आयोजनों पर ही निर्भर करती है। उन्होंने बी एस ए कॉलेज में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
उद्घाटन मैच में बी एस ए कॉलेज की टीम ने  विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित संस्कृति यूनिवर्सिटी की टीम को जबरदस्त टक्कर देकर दर्शको और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया
एक अन्य मैच अनन्या फुटबाल क्लब ने रियल वारसा क्लब को  पांच शून्य के अंतर से हराया। एक अन्य मैच में  यूथ फुटबॉल क्लब ने बाबा ब्यॉज को 3 -0 से हराया। एटा व शिकोहाबाद का मैच संघर्षपूर्ण रहा और शूट आउट में शिकोहाबाद 3 -0 से विजयी रही।
रविवार को इस प्रतियोगिता के कवर्टर फाइनल व फाईनल मैच खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सी लाइसेंस धारक गौरव सिंह व विकाश पांडेय रहे। परवीन कुमार  सहयोगी  रहे।
इस दो दिवसीय प्रतिईगिता के संचालन में डॉ जसवंत सिंह ठाकुर आयोजन सचिव सोनू ठाकुर प्रदीप प्रकाश प्रवीण कुमार व कपिल अत्रि का महत्व पूर्ण योगदान रहा।
गणमान्य अतिथियों में सभासद विनोद भारद्वाज, जिला हॉकी संघ के सचिव  श्री शैलेश  मिश्रा , बीसीए कॉलेज महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एस के सिंह, डॉ वी पी राय, डॉ रवीश शर्मा ,  डॉ बी के गोस्वामी, डॉ आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.