हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि परख के जुड़ावी गांव के रहने वाले पति कृष्णवीर (27) और पत्नी प्रवेश (25) दोनों मुर्गी फार्म चलाते थे। रविवार को पत्नी ने पति से एक भैंस खरीदने को कहा। इसी दौरान दोनों में पहले से लिए आठ लाख के कर्ज को लेकर विवाद हो गया। इसी कारण दोनों ने उसी रात घर के पीछे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
