• Mon. May 25th, 2026

अज्ञात लोगों की कभी भी वीडियो कॉल ना उठाएं: एस पी सिटी डॉ. अरविंद

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल, रोटरी वेस्ट, रोटरी जैस्मिन, रोटरी वृंदावन धाम के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सुरक्षा व डिजिटल अरेस्ट विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि सचेत रहकर अपनी ऑनलाइन जानकारी किसी को भी देने से बचें। अज्ञात का कभी भी वीडियो कॉल ना उठाएं। साइबर सेल की सब इंस्पेक्टर शीतल शर्मा ने बताया कि एशिया में साइबर क्राइम के मथुरा का द्वितीय स्थान है। उन्होंने लोगों से मोबाइल से आसक्ति ना बढ़ाने का आग्रह करते हुए फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि के होने वाले नुकसानों से आगाह किया। हिम्मत से काम लें। ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए पुलिस को अपना मित्र समझें। पीड़ा होने पर निकट के साइबर थाना जाकर निसंकोच अपनी बात रखें। साइबर सेल की सब इंस्पेक्टर शीतल शर्मा ने बताया कि एशिया में साइबर क्राइम के मामले में भरतपुर का प्रथम व मथुरा का द्वितीय स्थान है। यहां के वाशिंदे सीधे-साधे और सरल स्वभाव के होते हैं। साइबर अपराधी के बुने जालों में आसानी से फंस जाते हैं। इस अवसर पर डा. डीपी गोयल, पूजा अग्रवाल, पूजा गोयल, रोहित कपूर, मदन बांगा, नूतन पारीक, लता गोयल, अलका रानी, माला बर्मन, शीतल शर्मा,नरेश बर्मन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.