• Mon. May 25th, 2026

वृंदावन-मांट के बीच पांटून पुल बनकर तैयार

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन को मांट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा केशीघाट और श्मशान स्थल के बीच बनाया पांटून पुल तैयार हो गया है, जिससे यमुना के उस पार रहने वाले लोगों को राहत मिली है। पैदल व दोपहिया वाहन चालक निशुल्क अपना सफर तय कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते यमुना में एहतियात के तौर पर लगभग चार माह तक पांटून पुल से आवागमन पर रोक लगा दी जाती है, जिसके कारण ग्रामीणों को स्टीमर और नावों के सहारे अपना सफर तय करना पड़ता है। इस वर्ष टेंडर देरी से उठने के कारण पुल के निर्माण का कार्य देरी शुरू हुआ था। करीब पांच माह बाद लोक निर्माण विभाग ने वृंदावन-मांट के बीच पांटून पुल का बनाने का ठेका वृंदावन के ठेकेदार नारायण शर्मा को दिया। करीब दस दिनों में बनकर पांटून पुल तैयार हुआ है। इस पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन निशुल्क शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच की 15 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ यमुना को पार करते ही पांच मिनट में तय हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.