• Mon. May 25th, 2026

पक्षी विहार के रूप में विकसित हो रहा जोधपुर झाल

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद आगरा और मथुरा के बीच जोधपुर झाल को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने जा रहा है। फरह के निकट 64 हेक्टेयर में फैला जोधपुर झाल पिछले कुछ सालों के दौरान देशी-विदेशी पक्षियों की पसंद बन गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने निरीक्षण भी किया। धर्म नगरी मथुरा और ताज नगरी आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए फरह के निकट जोधपुर झाल को पक्षी विहार के रूप विकसित किया जा रहा है। टर्मिनल नहर और सिकंदरा रजबहा के बीच करीब चार किलोमीटर की परिधि में फैले जोधपुर झाल वेटलैंड के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए ईको-सिस्टम विकसित किया गया है। प्रवासी पक्षियों के अनुकूल हेविटाट (प्रकृति के बीच रहने का आवास) विकसित किए जा रहे हैं। आवासीय पक्षियों के प्रजनन को बढ़ाने और सुरक्षित करने के लिए झाल में घना जंगल भी तैयार होगा। यहां निर्माण कार्य आगामी फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद हरित पट्टी विकसित की जाएगी। वहां 7 वाटर बॉडी, 13 आइसलैंड और 13 झोपड़ी के साथ 2200 रनिंग मीटर नेचर वॉक भी विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को जोधपुर झाल का निरीक्षण उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने किया। उन्होंने निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश कुमार शर्मा और पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह के सुझाव पर कुछ सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.