• Mon. May 25th, 2026

लोहवन के मुख्य मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे, बिना बारिश हो रहा जलभराव

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के वार्ड सात के लोहवन का मुख्य मार्ग पिछले एक दशक से बदहाल है। दूषित पानी की निकासी न होने और मुख्य मार्ग में गड्ढे होने से राहगीरों का चलना दुश्वार है। मंदिर और प्राचीन कुंड को जाने वाला मार्ग बिना बारिश जलभराव से बाधित है। लोगों द्वारा नगर निगम में आयोजित होने वाले संभव दिवस में आठ बार शिकायत के बावजूद समस्या का निदान नहीं हुआ है इससे उनमें रोष व्याप्त है। नगर निगम के वार्ड 7 के लोहवन का मुख्य प्रवेश मार्ग पिछले 10 साल से बदहाल है। श्रीजीबाबा द्वार से हनुमान मंदिर तक लगभग 500 मीटर लंबा मार्ग पूर्व में बनाया गया, लेकिन दूषित जलनिकासी के लिए मार्ग के दोनों ओर नाली नहीं बनाई गई। इससे बिना बारिश वर्षभर दूषित पानी से जलभराव बना रहता है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे तीर्थयात्रियों को लोहवन के कृष्ण कुंड, गोपीनाथ मंदिर एवं केशव धाम तक पैदल चलना तो दूर वाहनों का आवागमन में भी बाधित हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद पुष्पा देवी का कहना है इस मार्ग का निर्माण और दूषित पानी निकासी के लिए नाली निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि गत दिनों इस मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। मार्ग में सुधार कार्य जल्द कराए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.