हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज के श्यामा चरण हाल में संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सीडीओ आरएस गौतम और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने संविधान से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए और संविधान के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व सीडीओ आरएस गौतम जी ने अपने उदघाटन भाषण में कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। यह हमें यह सिखाता है कि हम विविधता में एकता को बनाए रखें और एक प्रगतिशील समाज का निर्माण करें।मैं विशेष रूप से युवाओं से कहना चाहूंगा कि संविधान के आदर्शों को समझें और अपने जीवन में आत्मसात करें। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलन ही हमारे समाज को सुदृढ़ बनाएगा।
प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हुआ। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से किया गया। यह आयोजन छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के लिए संविधान की समझ को और मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके राय, डॉ. बीपी राय, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. आनंद त्रिपाठी और डॉ. यूके त्रिपाठी सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
