• Mon. May 25th, 2026

औषधि विभाग ने गोवर्धन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सील लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिया

ByVijay Singhal

Nov 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित एक चन्द्रावलि मेडिकल पर नशे के इंजेक्शन मिलने के बाद औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर पर सील लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में खलबली मची हुई है। गोवर्धन रोड क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना पर औषधि विभाग के डीआई प्रेम पाठक ने गोवर्धन रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने कार्रवाई की थी। दवा विक्रेता भाग गया, लेकिन उसके हाथ में लगा थैला मिल गया था। थैले में नशे के इंजेक्शन रखे हुए थे। काफी देर टीम रही, लेकिन दवा विक्रेता बुलाने पर भी नहीं आया। इस पर औषधि निरीक्षक पाठक ने उक्त मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी और नोटिस भी चस्पा कर दिया। अब मेडिकल स्टोर निरीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार प्रक्रिया के बाद खुल सकेगा। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि मां चन्द्रावलि मेडिकल स्टोर पर सील लगा नोटिस चस्पा कर दिया है। दुकान के अंदर और इंजेक्शन रखे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उच्च अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत करा दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.