हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में 10 दिन पहले गोली मारकर युवक की हत्या के मुख्य आरोपी चांदी कारोबारी और एक नामचीन को बचाने के लिए शहर की प्रतिष्ठित लॉबी जुट गई है। यही कारण है कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुप बैठ गई है। पुलिस अभी तक हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल भी बरामद नहीं कर पाई है। दोनों हत्यारोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहे हैं। 17 नवंबर की रात लोटस गार्डन की पार्किंग में हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 19 नवंबर को मामले का खुलासा कर राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम और जयसिंहपुरा निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। खुलासा किया कि पार्किंग में शराब लाने की मना करने पर कुशक गली निवासी संजय शर्मा ने चांदी कारोबारी अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना के कहने पर गोली मारी थी। चर्चा है कि चांदी कारोबारी अखिल पटना और संजय शर्मा का नाम हत्या में आने के बाद शहर की प्रतिष्ठित लॉबी पैरोकारी में जुट गई। यही कारण है कि 10 दिन बाद भी पुलिस न तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही पिस्टल बरामद की है। प्रतिष्ठित लोग दोनों को कोर्ट में आत्मसमर्पण कराने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पिस्टल बरामद होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
