हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में जगद्गुरु धाम प्रेम भवन के हॉल में रखे गए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को ब्रहस्पति को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरबी शर्मा और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पहुंचीं। यहां दर्शन के बाद सभी ने विशाखा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, बृहस्पतिवार प्रात: छह बजे अंतिम यात्रा केशीघाट के लिए निकाली। करीब 150 पुलिस के जवान अंतिम यात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आये । प्रवक्ता अजय त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार प्रात: 6 बजे अंतिम यात्रा प्रेम मंदिर से चलेगी। इसके बाद इस्कॉन मंदिर, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, बिहारी जी गली, लोई बाजार, अठखंभा होते हुए केशीघाट पर पहुंची। यहां पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि करीब 5 से लेकर 10 हजार तक अंतिम यात्रा में भक्तों के निकली गयी। इसे देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि करीब 4 इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 45 सिपाही, चार महिला एसआई, 29 महिला सिपाही के अलावा चौकी और कोतवाली का फोर्स मुस्तैद रहे।जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी सुपुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। बृहस्पति वार को अनेक धार्मिक-सामाज प्राचीन श्रीस्वामी हरिदास मंदिर में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित शोकसभा में डॉ. विशाखा त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि डॉ. विशाखा ने पितृभक्ति के उच्च आदर्श स्थापित किए। उपाध्यक्ष उद्योगपति विजय कुमार गर्ग ने कहा कि विशाखा दीदी द्वारा संपन्न कार्य भुलाए नहीं जा सकते। सारस्वत सभा के प्रदेश संरक्षक आचार्य बिहारीलाल शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद के संरक्षक श्रीहित आचार्य प्रेमकुमार गोस्वामी एवं आचार्य मधुरबिहारी गोस्वामी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारियों ने प्रेम मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदवल्लभ गोस्वामी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, भगवत प्रवक्ता लाला व्यास, सुधीर गोस्वामी, नीरज गौड़, सुरेश बाबू शर्मा, रमाकांत शास्त्री आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
