हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में शराब लाने से मना करने पर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य हत्यारोपियों को पुलिस 9 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्यारोपियों में दोनों ही शहर के नामचीन व्यक्ति हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी में देरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगा रही है।
रविवार को रात को लोटस गार्डन की पार्किंग में हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल गिरी की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने 19 नवंबर को राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम अग्रवाल, गणेश टीला जयसिंहपुरा निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार चांदी कारोबारी अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना, शुभम अग्रवाल और कुशक गली निवासी संजय शर्मा कार में बैठकर शराब पी रहे थे। संजय ने राहुल से शराब लाने के लिए कहा जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और संजय ने साथियों के कहने पर उसे गोली मार दी। गोली मारने की बाद सभी भाग खड़े हुए। वारदात के 9 दिन बाद भी पुलिस अखिल गोयल और संजय शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चर्चा है कि जो पुलिस एफआईआर में आरोपियों के नाम सम्मान के साथ लिखे वह उनकी गिरफ्तारी कैसे कर पाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
