हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में सोमवार को महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन को जानकारी हुई तो वह अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि झुडावई निवासी इंद्रावती (50) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को पति जयपाल सिंह ने बताया कि इंद्रावती को कई दिन खांसी की शिकायत थी। सोमवार को वह खांसी का सिरप पी रही थीं। इसी के पास ही कीटनाशक दवा रखी थी। उसने गलती से खांसी के सिरप के स्थान पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
