हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद तेजी के साथ तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड ने इस बार नकल पर नकेल लगाने के लिए उत्तरपुस्तिका पर बार कोडिंग के साथ ही कई बदलाव किए हैं। इससे धांधली को रोकने में मदद मिलेगी। ऐसे में इस बार 2024 की उत्तर
पुस्तिकाओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडियेट के 71,404 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे से लिखवा लेने की शिकायतों पर विराम लगाने के लिए इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के कई पन्नों पर बार कोडिंग के साथ ही नीचे पृष्ठ संख्या भी लिखवाई है। उत्तरपुस्तिका के कवर पेज पर लिखे विवरण की स्याही का रंग भी इस बार बदला गया है। अब सचल दल आसानी से किसी परीक्षा कक्ष में पहुंचकर बार कोड का मिलान कर उत्तरपुस्तिका के कहीं बाहर लिखे जाने की दशा में संबंधित परीक्षार्थी को आसानी से पहचान सकेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कई परिवर्तनों के चलते वर्ष 2024 की उत्तरपुस्तिकाएं इस बार परीक्षा में प्रयोग में नहीं ली जाएंगी। हाईस्कूल उत्तरपुस्तिका कवर पेज सहित 16 पेज की होगी, जिस पर विवरण मजेंटा पिंक रंग की स्याही से लिखा हुआ होगा। हाईस्कूल की बी कॉपी पर लिखे गए विवरण की स्याही का रंग गाड़ा लाल कर दिया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका की एक कॉपी कवर सहित 32 पृष्ठ की होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
