• Mon. May 25th, 2026

दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

ByVijay Singhal

Nov 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशांत शर्मा
मथुरा। दो दिन से लापता युवक का शव रविवार सुबह बजरंग चौराहे के पास नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाकर शिनाख्त करके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के धर्मलोक काॅलोनी निवासी अखिलेश शर्मा (36) के रूप में हुई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था। महोली रोड स्थित नाले की जेसीबी से सफाई की जा रही थी। रविवार सुबह आठ बजे सफाईकर्मियों को नाले में एक युवक का शव दिखाई दिया। जानकारी हाईवे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। इसी दौरान लोगों से जानकारी होने पर कोतवाली क्षेत्र के धर्मलोक काॅलोनी के रहने वाले उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान बेटे अखिलेश शर्मा के रूप में की।
पिता ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहा था। दो दिन पूर्व वह घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। रविवार सुबह उनका शव नाले में पड़ा होने की सूचना मिली। पिता ने आशंका जताई कि रात के अंधेरे में बेटा नाले में गिर गया होगा, जो फिर उठ नहीं सका और इससे उसकी मौत हो गई। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसलिए पंचनामा भरकर शव उनके सुर्पुद कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.