• Mon. May 25th, 2026

ढाई माह से विशेष समुदाय के युवक ने घर पर बंधक बनाकर रखी हिंदू महिला को हिंदूवादी संगठनों ने मुक्त कराया

ByVijay Singhal

Nov 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया कस्वे में ढाई माह से विशेष समुदाय के युवक ने  घर मे बंधक बनाकर रखी हिन्दू महिला को मुक्त कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर दो साल का बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त महिला कलकत्ता की रहने वाली है। उसकी शादी  बरेली के अरविंद सक्सेना के साथ हुयी थी। किसी बात को लेकर महिला पति से नाराज होकर अपने  पिता दामोदर माता चंपा के पास कलकत्ता जाने के लिए बरेली रेलवे स्टेशन पहुच गयी। जहा राया सुल्तान गंज  निवासी साबिर पुत्र रफुर महिला पायल को कलकत्ता जाने की कहकर अपने साथ राया ले आया। और ढाई महीने तक घर मे बंधक बनाकर महिला से नरगिस नाम रखकर निकाह कर महिला से शोषण करता रहा। एक साल पूर्व युवक की पत्नी की मौत हो चुकी है। जिस पर छः लड़कियां है। महिला ने बताया उक्त युवक उसे घर मे कैद करके रखता था । और उसके मोबाइल की सिम तोड़कर अपने नाम से सिम दे दी।  और मांग भरने से मना करता था कभी कभी बह मांग में सिन्दूर लगाती थी तो वह उसे मारपीट कर मिटा देता था। आज मोके का फायदा उठाकर उक्त महिला उसकी लड़कियों को चकमा देकर अपने बच्चे को साथ लेकर  जान बचाने को कस्वे के विहारी जी मोहल्ला के एक मकान में घुस गयी और परिजनों को  आपबीती घटना से अगवत कराया । घटना की जानकारी होते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल विश्व हिन्दु परिषद के जिला संगठन मंत्री योगेश पाठक  एड सुरजीत सिंह बजरंग दल  हरिमोहन सोलंकी   बिजेंद्र शर्मा मेमवीर सिंह आदि भाजपाई  सहित तमाम हिन्दू वादी सगठन के लोग पहुच गए और महिला को थाना राया ले आये। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल कस्वा प्रभारी निशांत पायल ने साबिर को  हिरासत में ले लिया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.