हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में भारतीय पशु औषधि एवं विष विज्ञान विभाग की 24वीं चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ पशु के लिए स्वच्छ रखरखाव, संतुलित आहार और बीमार पशुओं का सुचारू रूप से इलाज जरूरी है। इसके लिए पशु औषधि का सही ज्ञान एवं उपयोग महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. वीके तनेजा ने बताया कि बीमार पशु के इलाज के दौरान एंटीबायोटिक का प्रयोग, पशु स्वास्थ्य के साथ मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए पशु चिकित्सकों को इलाज के दौरान उपयुक्त एंटीबायोटिक का ही प्रयोग करना चाहिए, जिससे बीमार पशु स्वस्थ हो सकें और अच्छी उत्पादकता दे सकें। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि पशुपालन हमारे समाज का अभिन्न अंग है। इससे प्राप्त होने वाले विभिन्न उत्पादों का प्रयोग मनुष्यों द्वारा किया जाता है। इसलिए पशुधन का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। प्रो. विकास पाठक और प्रो. अतुल प्रकाश ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तकनीकी सचिव, प्रो. अमित सिंह ने संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए विभिन्न शोध पत्रों का सारांश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. सतीश कुमार गर्ग, डॉ. एएम ठाकुर, डॉ. एसके शर्मा, प्रो. सर्वजीत यादव, प्रो. अरुण कुमार मदान, डॉ. नित्यानंद पांडे आदि रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
