• Tue. May 26th, 2026

राजस्थान सरकार ने ब्रजवासियों को दी एसी बसों की सौगात

ByVijay Singhal

Nov 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी सरकार की बजाय राजस्थान सरकार ने ब्रजवासियों को एसी बसों की सौगात दी है। एक एसी बस जयपुर से गोवर्धन मार्ग पर चल रही है, जबकि एक और बस का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। गोवर्धन-जयपुर मार्ग पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को लेकर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि मथुरा डिपो को इस मार्ग पर एसी बसों का संचालन करना था, लेकिन उसके 178 बसों के बेड़े में एक भी एसी बस नहीं है। इसलिए राजस्थान सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए टू वाई टू की एक और बस संचालन का निर्णय लिया है। राजस्थान परिवहन डीलक्स डिपो जयपुर के चीफ मैनेजर अमितेश यादव ने बताया कि वर्तमान में एक बस जयपुर-गोवर्धन मार्ग पर चल रही है। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या के आगे एक बस कम पड़ रही है। इसलिए जल्द ही एक और बस संचालित की जाएगी। जो जयपुर-गोवर्धन मार्ग पर चलेगी और इसका किराया 434 रुपये प्रति सवारी होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन की बस प्रतिदिन शाम 4 बजे जयपुर से गोवर्धन के लिए चलेगी। जोकि दौसा, बालाजी, महुआ, डीग होते हुए रात को गोवर्धन पहुंचेगी। यहां से सुबह 6 बजे जयपुर के लिए जाएगी। बस में यात्रा करने के लिए यात्री राजस्थान परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। निगम के टोल फ्री नंबर 18002000103 पर बस के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मथुरा मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा डिपो के बेड़े में कोई एसी बस नहीं है। इसलिए किसी भी मार्ग पर इसका संचालन नहीं हो रहा। राजस्थान की एसी बस संचालन का फायदा गोवर्धन के साथ मथुरा के लोगों को भी मिलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.